Breaking News

राजस्थान में पकड़ा गया 'नकली लॉरेंस विश्नोई'


गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और उसकी गैंग के बहुत से बदमाशों पर अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने नकेल कस रखी है, लेकिन उसके बाद भी लॉरेंस गैंग से ताल्लुक रखने वाले कई गैंगस्टर फरार चल रहे हैं। अक्सर ये गैंगस्टर लॉरेंस या अन्य गैंगस्टर्स के नाम पर रंगदारी करने का प्रयास करते हैं। इसी तरह का एक मामला जोधपुर में सामने आया है। लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक व्यक्ति को दबोचा गया है। उसकी पड़ताल की तो पता चला कि वह दिहाड़ी मजदूर है, जल्दी लखपति बनने के लिए कारोबारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। इस नकली लॉरेंस को जोधपुर पुलिस ने दबोच लिया है। 

No comments