जयपुर में भी शुरू होगी सरकारी कैब सर्विस
जयपुर में अगले महीने से 'भारत टैक्सीÓ सेवा शुरू होगी. सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विभाग की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए घोषणा की. उन्होंने कहा कि मार्च–अप्रैल से राजधानी जयपुर में दिल्ली की तर्ज पर 'भारत टैक्सीÓ सेवा की शुरूआत की जाएगी. इस सेवा के माध्यम से ड्राइवरों को पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं, आम नागरिकों को किफायती दरों पर यात्रा की सुविधा मिलेगी.

No comments