Breaking News

निजी स्कूलों में नहीं रखे जाएंगे परीक्षा पेपर, सुरक्षा के कड़े पहरे में होगी 'समान परीक्षाÓ


राजस्थान में आगामी वार्षिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार कड़े कदम उठाए हैं। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना सत्र 2025-26 के तहत होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र निजी स्कूलों में नहीं रखे जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पेपरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सरकारी केंद्रों और पुलिस थानों के जिम्मे होगी।
समय-सारणी के अनुसार कक्षा स्तर की समान परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया कि निर्धारित टाइम-टेबल में शामिल विषयों की परीक्षाएं इसी अवधि में होंगी।

No comments