Breaking News

उदयपुर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 27 इंस्पेक्टर के तबादले


उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की। सूची के मुताबिक जिलेभर में 27 जनों के तबादले किए गए हैं। शहर में सूरजपोल व भूपालपुरा को छोड़ सभी थानों के सीआई बदल दिए गए।
बता दें कि पांच थानाधिकारियों के तबादले शहर से शहर में ही किए गए, जबकि 16 की पोस्टिंग कन्फर्म कर दी गई है, जो आदेश की प्रतिक्षा में थे। महज एक सीआई को ग्रामीण से शहर में लाया गया है। सूची में 5 महिला पुलिस निरीक्षकों के नाम शामिल है। महिला थाने की सीआई को पुलिस लाइन भेजा गया है, वहीं दो को पुलिस लाइन से थानों में पोस्टिंग दी गई है।

No comments