Breaking News

सुबह-सुबह कांपी धरती, डरे सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी लेकिन झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार झटके शुक्रवार सुबह महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश का गोंडा जिला था। जमीन के अंदर इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

No comments