Breaking News

बाबा श्याम के दरबार में हाईटेक सुरक्षा


विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला इस वर्ष 21 फरवरी से शुरू होगा और आठ दिनों तक चलेगा। मेले में करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने इस बार दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया है।
मेले के दौरान खाटूश्यामजी में लगभग छह हजार पुलिसकर्मी और जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जिलों से भी करीब चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी बुलाए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर खाटूश्यामजी की हर सड़क और गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि फाल्गुन मेले के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में शांतिपूर्वक बाबा श्याम के दर्शन कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

No comments