Breaking News

मौसी ने भांजे से ही ठग लिए 90 लाख; फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया


लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एलडीए  से रिटायर सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन पर अपने ही भांजे से 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीडि़त राहिल अली, जो अमीनाबाद के बारूदखाना क्षेत्र का निवासी है, ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मौसी और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 
उन्होंने ठेका और लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे बड़ी रकम ऐंठ ली और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। 

No comments