Breaking News

पति-पत्नी ने तोतों के लिए खरीदा प्लॉट, यहां है 10 हजार पक्षियों का बसेरा


आमतौर पर इंसान जमीन खरीद कर अपने लिए आलीशान मकान बनाता है. लेकिन राजसमंद से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने मकान बनवाने के साथ पक्षियों के लिए भी जमीन खरीदी. यहां हर दिन 10 हजार से अधिक तोते को दाना-पानी मिल रहा है. पक्षियों की कलरव देखने के लिए बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी पहुंचते हैं. पक्षियों की सेवा के लिए पति-पत्नी को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है. यह परिवार कांकरोली स्थित गोवर्धन बिहार में रहता है. इन्होंने जब जमीन खरीद कर मकान बनवाया तो पास के प्लॉट को खरीद कर बेजुबान पंछियों के लिए भी स्थाई आशियाना बनाया. 

No comments