किसानों के प्रदर्शन से पहले घबराई पंजाब सरकार, धरने से पहले घरों पर रेड
पंजाब में आज किसान नेता हरजिंदर सिंह घराचों के घर भारी संख्या में पुलिस टीम रेड करने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, आज भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक नेता हरजिंदर सिंह घराचों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची। दरअसल, किसानों की ओर से आज बठिंडा जेल में बंद 2 किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय बठिंडा के सामने पक्का धरना देने का ऐलान था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस की इस रेड से अलग-अलग गांवों में तनाव का माहौल बन गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पर भी रेड की।

No comments