Breaking News

कोटा में 400 फीट ट्यूबवेल मोटर से केबल चोरी


कोटा में बदमाशों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में सेंध लगाई। बदमाश आधा किलोमीटर एरिया में 7 खेतों से 400 फीट बिजली की केबल चोरी कर भाग गए। सुबह जब किसान खेत में पानी देने पहुंचे तो केबल चोरी का खुलासा हुआ। जिसकी किसानों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
रविकांत शर्मा ने बताया कि चोरों ने आमली झाड़ और खडीपुर गांव को निशाना बनाया। यहां खेत की ट्यूबवेल मोटर की केबल काटकर ले गए। मोटर और बिजली के बोर्ड मौके पर ही छोड़ गए। सुबह खेत में मोटर बंद मिली तो सभी के होश उड़ गए।

No comments