Breaking News

आरबीआई का बड़ा फैसला: अब डिजिटल फ्रॉड होने पर मिलेगा 25,000 तक का मुआवजा


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को अपनी नई मौद्रिक नीति का ऐलान किया. इस बार का फोकस डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने और छोटे कारोबारियों को बिना किसी अड़चन के पैसा उपलब्ध कराने पर रहा. 
अब ऑनलाइन बैंकिंग में धोखाधड़ी होने पर ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई खोने का डर कम होगा. आरबीआई ने एक नया फ्रेमवर्क प्रस्तावित किया है, जिसके तहत छोटे मूल्य के डिजिटल फ्रॉड होने पर ग्राहकों को 25,000 तक का मुआवजा दिया जा सकेगा. इसके लिए नए नियम जल्द जारी होंगे. इसके अलावा, बुजुर्गों के लिए 'एडिशनल ऑथेंटिकेशनÓ जैसे सुरक्षा फीचर लाए जाएंगे ताकि उन्हें ठगी से बचाया जा सके.

No comments