Breaking News

अब स्कूलों की बिल्डिंग पर एक्सपायरी डेट भी लिखी जाएगी


राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण करने की तैयारी हो चुकी है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इन भवनों का जल्द नया निर्माण होगा. खास बात यह है कि इन भवनों पर निर्माण तिथि के साथ एक्सपायरी डेट भी लिखी जाएगी, ताकि भवन की अवधि समाप्त होने पर उस बिल्डिंग का इस्तेमाल बंद कर उसको गिराया जा सके. मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है.

No comments