जैसलमेर में बकाया बिजली बिल वालों के कटे कनेक्शन
जैसलमेर जिले में बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के अब बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। अकेले जैसलमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का 11 करोड़ 40 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। इसे लेकर डिस्कॉम प्रबंधन ने अब 'जीरो टॉलरेंसÓ की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जैसलमेर डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रदीप बारूपाल ने स्पष्ट किया है कि अब नोटिस के बजाय, सीधे बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। इसके लिए नेताओं या अधिकारियों की सिफारिश भी नहीं चलेगी और कड़ा एक्शन होगा।

No comments