100 फीट गहरी खाई में दबी मशीन निकाली, ऑपरेटर का नहीं लगा सुराग
अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ओड़ेला गांव में खनन क्षेत्र की लीज में हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ ढहने से सौ फीट गहरी खाई में मलबे के नीचे दबी पोकलेन मशीन को निकाल लिया गया है। लेकिन मशीन ऑपरेटर श्रीकांत तिवारी का अब तक पता नहीं चल सका। गाजियाबाद से मंगवाई गई बड़ी क्रेन से पोकलेन मशीन को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। घटना के बाद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर रही हैं।

No comments