Breaking News

नई सरसों की बंपर आवक से गुलजार हुई राजस्थान की मंडी


कृषि जिंस कारोबार के लिए प्रसिद्ध दौसा के लालसोट व मंडावरी कृषि उपज मंडियां नई सरसों की आवक से एक बार फिर गुलजार हो गई हैं। बीते करीब दस दिनों से दोनों मंडियों में अगेती सरसों की आवक शुरू हो चुकी है, जो अब रफ्तार पकडऩे लगी है। लालसोट मंडी में आवक करीब दो हजार कट्टों तक पहुंच गई है, जबकि मंडावरी में यह आंकड़ा ढाई हजार कट्टों तक हो गया है। आढ़तियों की दुकानों के आगे सरसों की ढेरियां लगने लगी हैं।
मौसम साफ और धूप बनी रहने पर आगामी माह की शुरुआत में सरसों की आवक 20 हजार कट्टों तक पहुंचने की संभावना है।

No comments