आगरा में पशु प्रेम की अनोखी मिसाल
आगरा में ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा बगीची में एक घटना पशु प्रेम की मिसाल बनी है। एक ओर जहां शहर में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद चल रहे हैं, वहीं यहां एक परिवार ने अपने 14 साल पुराने पालतू कुत्ते टाइगर को बेटे की तरह मानकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
शोक में मुंडन भी कराया गया। तेरहवें के दिन आत्मा की शांति के लिए हवन किया और ब्रह्मभोज का आयोजन कर मोहल्ले वालों को भोजन कराया। परिवार के लोगों ने बताया कि टाइगर सिर्फ एक कुत्ता नहीं था, वह परिवार का हिस्सा था। उसकी यादें अब भी घर में जीवित है। यह घटना पशु प्रेम की मिसाल बन गई है।

No comments