गंदे पानी का नाला कचरे से भरा
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के वार्ड नं. 4 स्थित माइक्रोवेव टावर के पीछे गंदे पानी का नाला कचरे से भरा होने से निकासी बाधित हो रही है। नगर परिषद की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से नाला सफाई के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किये जाने के चलते आये रोज वार्ड नं. 4 का मुख्य नाला गंदगी और पॉलिथीन से भर जाता है। इस समस्या का समाधान करवाने के लिए मौहल्लावाासी कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।

No comments