Breaking News

महाशिवरात्रि पर श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में विशेष आयोजन


श्रीगंगानगर के सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के तहत भजन मंडल की महिला सदस्य हरिद्वार से कांवड़ यात्रा लाकर मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव को जल अर्पित करेंगी।
मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरूजी ने बताया कि एडवोकेट रेणू वर्मा, अंजु अरोड़ा, गीता देवी, ललिता, रिया, रेणू गांधी, मोहिनी व रेखा के नेतृत्व में सेवादार हर की पौड़ी से जल भरकर नीलकंठ महादेव में अर्पित करेंगे। 14 फरवरी रात श्रीगंगानगर पहुंचकर 15 फरवरी को मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

No comments