Breaking News

दो गुटों में भिड़न्त, कई जख्मी


हनुमानगढ़ के खुईयां पुलिस थाना क्षेत्र में गांव टिडियासर में दो गुटों मेें भिड़न्त हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों के कई जने जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज किये हैं। 
पुलिस के अनुसार पीडि़त पवन कुमार निवासी बालासर ने रिपोर्ट दी कि वह गांव साहवा से अपने गांव लौट रहा था। टिडियासर तक ट्रैक्टर से आया। यहां मैंने भाई को बाइक लेकर आने के लिए कहा। मैं अपने भाई राकेश का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान शराब ठेके के पास बैठे विक्रम पुत्र बुधराम, राजेंद्र व रोहताश पुत्र जगदीश सहित अन्य युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। ठेके के सेल्समैन ने बीच बचाव किया।

No comments