राज सखी मेला मार्च माह में लगाने पर की चर्चा
श्रीगंगानगर जिले में राज सखी मेले के आयोजन को लेकर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राज सखी मेला मार्च माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में आयोजित करने तथा मेले के लिए जगह तय करने पर चर्चा की गई। साथ ही इस मेले की तैयारी व्यवस्था करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में अग्नि शमन सेवा विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी अमरेन्द्र सिंह, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी अमीलाल,अंकुश नागपाल सहित पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, पीएचईडी, जिल शिक्षा अधिकारी, जिला अरविन्द्र सिंह, विकास प्रबंधक नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी व एनयूएलएम प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
No comments