Breaking News

अग्रवाल सदन के नए भवन का निर्माण शीघ्र पूरा


श्रीगंगानगर के अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था अग्रवाल सदन कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सदन प्रांगण में हुई। सदन भवन की विस्तार योजना, नए ट्रस्टी बनाने, निर्माण की रूपरेखा एवं होली स्नेह मिलन को लेकर चर्चा हुई। संगठन के नए भवन का निर्माण अग्र समाज के सहयोग से शीघ्र पूरा होगा। होली स्नेह मिलन 16 मार्च को रखने का निर्णय लिया गया। 
आगामी 6 माह में तमाम कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद नए भवन की बुकिंग का कार्य शुरू किया जायेगा। बैठक के बाद उपस्थित सदस्यों ने निर्माणधीन भवन का अवलोकन किया। 

No comments