दो बाइकों में टक्कर, एक चालक की मौत
रायसिंहनगर के समेजा कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 17 एसएडी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो जने मामूली रूप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुखमंदर सिंह जटसिख निवासी खिचिया के रूप में हुई। उसके जीजा कौर सिंह ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक अनिल बावरी निवासी 15 एसएडी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments