खेतों में लगे दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा व तेल चोरी
थाना जैतसर क्षेत्र में खेतों लगे दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा व तेल चोरी हो गया। एक घटना गत वर्ष 25 दिसम्बर व दूसरी घटना विगत 5 फरवरी को हुई। पुलिस ने जेईएन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम जैतसर की कनिष्ठ सहायक अभियंता स्वाति विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि विगत 25 दिसम्बर को चक 3 जीबी निवासी कुलदीप सिंह के खेत स्थित चक 2 जीबी (बी) दौलताबाद में लगे ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी हो गया। इसी प्रकार चक 4 जीबी निवासी इकबाल सिंह व हरविंद्र सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से 5 फरवरी की रात अज्ञात चोर तांबा व तेल निकालकर ले गए।

No comments