3 फरवरी को राजस्थान के इन 15 जिलों में छाएगा घना कोहरा
राजस्थान में सर्दी का असर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग ने कल तीन फरवरी को प्रदेश के 15 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर में सुबह और देर रात दृश्यता कम रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो फरवरी को एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

No comments