'निर्मला' के बाद अब 'दिया; की बारी, राजस्थान बजट में खुलेगा सौगातों का पिटारा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने के बाद अब पूरे राजस्थान की निगाहें उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी पर टिकी हैं। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है और अब 11 फरवरी 2026 को राज्य का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। भजनलाल सरकार के इस कार्यकाल के तीसरे बजट से प्रदेशवासियों को 'सौगातों के पिटारेÓ की उम्मीद है।
यह बजट न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा होगा, बल्कि 2047 तक राजस्थान को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने का विजन डॉक्यूमेंट भी होगा।

No comments