15,937 रुपए लुढ़की चांदी, सोना 2,785 हुआ सस्ता
सोने-चांदी के वायदा भाव में आज भी तेज गिरावट देखने को मिली है। सोने की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी ने तेज खुलने के बाद गिरावट पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 2785 रुपए गिरकर 1,44,968 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी लगभग 15937 रुपए टूटकर 2,49,715 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि चांदी में मजबूती देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण काफी नीचे आ चुके हैं।

No comments