रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, 6 से ज्यादा यात्री घायल
श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर सोमवार सुबह घने कोहरे ने मौत बनकर दस्तक दी। पालीवाला बस स्टैंड के पास करीब 8:30 बजे राजस्थान रोडवेज की बस और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई, जबकि रोडवेज बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हाइवे पर कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। श्रीगंगानगर की ओर जा रही रोडवेज बस जैसे ही पालीवाला बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

No comments