Breaking News

खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद:स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी


खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद है। व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है। शहरी क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शाम को बिश्नोई धर्मशाला के पास सभा होगी। जिसमें शामिल होले के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियां नए प्रोजेक्ट लगाने के दौरान बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई कर रही हैं।  कई बीघा जमीन पर सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किए जाते हैं, जिसके लिए जमीन को पूरी तरह साफ किया जाता है। 

No comments