सरकारी-कर्मचारी ने दिए कलेक्टर के नाम से नौकरी के फर्जी-आदेश:15 युवकों से लाखों रुपए हड़पे
एक सरकारी कर्मचारी ने भरतपुर कलेक्टर के नाम से नौकरी लगाने के फर्जी आदेश जारी कर करीब 15 बेरोजगार युवकों से 20 लाख रुपए से ज्यादा रकम हड़प ली। सरकारी कर्मचारी ने भरतपुर कलेक्टर कुमर उल जमान चौधरी और चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा के नाम से नियुक्ति के आदेश जारी कर कई विभागों में दिए थे।
बेरोजगार युवकों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रकम भेजने का दावा किया है। उन्होंने मामले की शिकायत भरतपुर कोतवाली थाने में दी है। युवकों ने झुंझुनूं जिला अस्पताल में सहायक रेडियोग्राफर सोनू कुमार मीणा पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने के आरोप लगाए हैं।

No comments