चोर ने लिखा-दारू रखते हो तो आलू-चिप्स भी रखा करो:इंजीनियर के घर में चोरी की
जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में चोर घुस गया। सामान समेटकर ले जाते समय महंगी शराब की बोतल मिली तो घर में ही बैठकर शराब पी। लेकिन चखना नहीं मिलने से नाराज हो गया। चोर ने जाने से पहले मकान मालिक के लिए कागज पर एक नोट छोड़ा और दीवार पर लिपस्टिक से मैसेज लिखकर फरार हो गया।
चोर ने लिखा- ऐसे घर में दारू रखोगे तो साथ में आलू की चिप्स जरूर रखना। ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा। लिपस्टिक से दीवार पर लिखा- सॉरी थाने के चक्कर काटने से वक्त बर्बाद होगा।

No comments