Breaking News

शटर काटकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर:मकान मालिक को लॉक किया


कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई, जहां ट्रक यूनियन के नजदीक स्थित एक ज्वेलरी शॉप को दो चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के करीब ढाई बजे, बाइक पर सवार होकर पहुंचे इन चोरों ने गैस कटर से दुकान का शटर काटा और फिर अंदर के कांच के गेट का ताला तोड़कर घुस गए। चोरी के दौरान चोरों ने दुकान के ऊपर रहने वाले मकान मालिक को रोकने के लिए उनके घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया.
दुकान में सोने-चांदी के गहनों से भरी अलमारी रखी थी। चोरों ने पहले अलमारी तोडऩे की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उन्होंने पूरी अलमारी को उठाकर बाइक पर रखकर फरार हो गए।  

No comments