Breaking News

महाशिवरात्रि पर नहीं होंगे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन


महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल श्री भीमाशंकर मंदिर इस वर्ष महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और जारी विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
दरअसल, वर्ष 2027 में नासिक में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने भीमाशंकर मंदिर क्षेत्र के व्यापक विकास की योजना को मंजूरी दी है। 

No comments