Breaking News

राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में गोल्ड लुटेरा:10 साल में 6 राज्यों में 400 किलो से ज्यादा सोना लूटा


गोल्ड चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी गैंग का मास्टरमाइंड बिहार का सुबोध सिंह उर्फ  बबुआ राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में है।
राजसमंद की कांकरोली पुलिस ने उसे करीब दो साल पुराने चर्चित गोल्ड लूट केस में ओडिशा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुबोध सिंह की गैंग एक दशक में 400 किलो से ज्यादा गोल्ड लूट की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। गैंग 6 राज्यों में लूट की वारदात कर चुकी है। बिहार में नालंदा के चांदी थाने के चिस्तीपुर गांव का रहने वाले ईश्वरप्रसाद कुर्मी के 42 साल के बेटे सुबोध सिंह के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में लूट, हत्या और डकैती के 42 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

No comments