21-22 फरवरी को कोटा महोत्सव
कोटा में 21 और 22 फरवरी को होने वाले कोटा महोत्सव के दौरान फोटो कॉन्टेस्ट और एग्जीबिशन का आयोजन होगा, जहां आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो 15 फरवरी तक अपनी एंट्री जमा करें। कोटा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों, दर्शनीय जगहों और वन्य जीवन की खुद से ली गई तस्वीरें भेजें,चाहे प्रोफेशनल कैमरा से हो या मोबाइल से। दोनों कैटेगरी अलग-अलग होंगी। एंट्रीज 15 फरवरी दोपहर 12 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

No comments