जयपुर में ऑनलाइन सट्टा: लैपटॉप, सिम कार्ड और लाखों का हिसाब बरामद
जयपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है।
जांच में सामने आया कि गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 9 पासबुक, 2 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 3 क्रेडिट कार्ड और 83 हजार रुपए बरामद किए हैं।

No comments