सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर पर मचा बवाल, हाईकोर्ट तक पहुंच गए मास्टरजी
सीबीएसई बोर्ड 12वीं फिजिक्स की परीक्षा ने इस साल स्टूडेंट्स की नींद उड़ा दी है. परीक्षा देकर निकले बच्चों का कहना है कि पेपर बहुत मुश्किल था और उसे हल करना चुनौती बन गया था. अब यह मामला सिर्फ स्कूल या बोर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है. शिक्षक प्रशांत किराड ने सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर 2026 के बहुत ज्यादा कठिन होने को लेकर हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी है. इस अर्जी में कहा गया है कि सीबीएसई 12वीं फिजिक्स पेपर में पूछे गए सवाल बच्चों के स्तर से ऊपर थे.

No comments