झूला जाम होने से एक दर्जन बच्चे हवा में लटके
पंजाब में पटियाला के सरस मेले में एक बड़ा झूला ऊपर जाकर लगभग 70-80 फुट की ऊंचाई पर जाम हो गया। इस झूले में एक दर्जन से अधिक बच्चे फंस गए, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के माता-पिता ने रोना धोना और गुहार लगानी शुरू कर दी।
अचानक हड़कंप मचने से मेले का माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके को संभाला। ए.डी. सी. डिवैल्पमैंट दमनजीत मान की अगुवाई में एक टीम ने एक-एक कर बच्चों को नीचे उतारा.

No comments