निकाय और पंचायत आम चुनाव 2026 से पहले चुनाव मोड में आया प्रशासन
राजस्थान में निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 से पहले प्रशासन ने 'चुनावी मोडÓ में कदम बढ़ा दिए हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में पंचायत समिति विकास अधिकारियों के तबादलों का बड़ा फैसला लिया गया है।
आदेश के अनुसार अब कोई भी बीडीओ अपनी गृह पंचायत समिति में पदस्थापित नहीं रहेगा। साथ ही जो अधिकारी पिछले चार वर्षों में तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही जिला, नगर पालिका या पंचायत समिति क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।

No comments