योजनाओं में मिले 91 लाख का गबन
हनुमानगढ के गोलूवाला पुलिस ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और आरएसएलडीसी के तहत प्रशिक्षण संस्थान संचालन में करीब 91 लाख रुपए का घपला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रस्ट के व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर ट्रस्ट के कैशियर व कैशियर की पत्नी सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अमरसिंहवाला निवासी बलजिन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि वर्ष 2021 में मांझूवास निवासी राहुल सहारण व रेखा बराला ने उसे सरकारी कौशल योजनाओं का प्रशिक्षण अनुबंध दिलाने का भरोसा दिलाया। उनके कहने पर उसने 16 लाख रुपये में लक्ष्य प्राइवेट आईटीआई, गोलूवाला खरीदी, जिसमें 80 प्रतिशत हिस्सेदारी उसकी और 20 प्रतिशत राहुल सहारण की तय हुई। संस्थान का संचालन राहुल सहारण व इसकी पत्नी रेखा बराला करने लगे।

No comments