रंजिश को लेकर दो युवकों पर हमला
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के चांदनी चौक के निकट पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर हमला कर दिया गया। एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने एक घायल युवक के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी आबादी पुलिस के अनुसार वार्ड नं. 14, स्कूल नं. 6 के पास रहने वाले गौतम अरोड़ा पुत्र प्रेम कुमार अरोड़ा ने पर्चा बयान में बताया कि करीब 10-12 दिन पहले मैं अपने दोस्त मोनू नायक के साथ श्यामनगर पुलिया पर खड़ा था। वहां जयगिल, मनीष बिहारी आये और मोनू नायक के साथ गाली गलौच करने लगे। मैंने जयगिल के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जयगिल व मनीष बिहारी वहां से चले गये।

No comments