Breaking News

नायब तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट शक्तियां देने के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी


गोलूवाला में नायब तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां दिए जाने के विरोध में वकीलों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। गोलूवाला में अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। पीलीबंगा बार संघ ने भी समर्थन देते हुए वहां भी कार्य बहिष्कार की सूचना दी है।
आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रशासक भी वकीलों और वसीकानिवेश संघ के समर्थन में पहुंचे। आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। धरनास्थल पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। 

No comments