Breaking News

मजदूर संघ का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर विरोध


श्रीगंगानगर में  भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। वहीं सूरतगढ़ थर्मल में कार्यरत राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद चमोला ने बताया कि श्रमिक हितों की रक्षा के लिए यह देशव्यापी प्रदर्शन किया गया है। 
प्रमुख मांगों में श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन, श्रमिक-विरोधी प्रावधानों में संशोधन, न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, योजना व ठेका कर्मियों के नियमितीकरण तथा रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल हैं। 

No comments