फाल्गुन माह में श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर पुजारी शिव नारायण मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणपति एवं श्री श्याम बाबा पूजन, महाआरती और भजन-कीर्तन से होगी। विशेष पूजा-अर्चना पुजारी लक्ष्मी नारायण मिश्र द्वारा करवाई जाएगी तथा मंच संचालन जवाहरलाल चावला करेंगे।
26 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे गणेश जी व खाटू वाले श्री श्याम बाबा का पूजन होगा। 27 फरवरी को भजन-कीर्तन व दुग्धाभिषेक तथा शाम को भजन संध्या आयोजित होगी।

No comments