आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों का निराकरण करने की मांग को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक शिष्टमण्डल ने एसडीएम को प्रधानमंत्री एवं श्रम तथा रोजगार मंत्री भारत सरकार के नाम का ज्ञापन दिया। इससे पूर्व प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की गाड़ी के आगे विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद जिला कलक्टर अपने दफ्तर चली गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कलक्ट्रेेट के समक्ष नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया।
No comments