पीएनबी की बीसी से चोरी की वारदात का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के बींझबायला कस्बे में पीएनबी की बीसीदुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चारों युवकों में से तीन जनों पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हो चुका है।
जांच अधिकारी ने बताया कि चोरी करने के आरोप में गांव 39 एलएनपी बींझबायला निवासी संदीप नायक पुत्र पप्पूराम नायक, रवि उर्फ सोनू पुत्र दीपक मजबी, दीपक अरोड़ा पुत्र कालूराम अरोड़ा व दीपक के भाई भरत अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गये दो लैपटॉप, मैमोरी कार्ड बरामद किया गया है।

No comments