Breaking News

युवक का अपहरण कर 40 हजार की फिरौती मांगी


पदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उससे मारपीट करने और उसके भाई से 40 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई तो अपहरणकर्ताओं ने युवक को गांव 7 जीबी बस स्टेंड के निकट पटक दिया और फरार हो गये। 
पुलिस के अनुसार जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ निवासी और वर्तमान में श्रीगंगानगर के गुरूनगर में किरायेदार 26 वर्षीय सुरजीत ओड  ने रिपोर्ट दी कि वह 26 फरवरी को वह अपने भाई के कहने पर गांव 7 बीबी गया था। वहां से श्रीगंगानगर लौटने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रहा था, तभी बाइक पर आए गोरु और रिंकू उसे जबरन अपने साथ ले गए। 

No comments