Breaking News

श्रीगंगानगर के गन्ना-किन्नू व्यापारी से सीकर के व्यापारी पिता-पुत्र ने की ठगी


श्रीगंगानगर शहर के गन्ना व किन्नू व्यापारी से सीकर के व्यापारी पिता-पुत्र ने 1 लाख 1 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुरानी आबादी पुलिस ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज किया है। 
परिवादी 21 वर्षीय इस्ताज सिंह भुल्लर निवासी 3-बी बड़ी ने मुकदमे में बताया कि वर्ष 2024 में उसके मामा के माध्यम से सीकर निवासी रामसिंह व उसके पुत्र तोलवीर राठौड़ से गन्ना व किन्नू सप्लाई का व्यापारिक संबंध बना। प्रारंभिक लेन-देन में आरोपियों ने चेक देकर विश्वास में लिया और माल की राशि का भुगतान भी किया। 

No comments