साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला इटली का लुका पहुंचा जैसलमेर
इटली के मिलान शहर निवासी लुका पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल के जरिए भारत भ्रमण पर निकले हैं. उन्होंने भारत यात्रा की शुरुआत दिल्ली से की. लंबी दूरी तय करते पोकरण पहुंचे. परमाणु नगरी पोकरण में स्थानीय लोगों में लुका का स्वागत किया और यात्रा की जानकारी ली.
जर्मनी के लुका ने बताया कि उनकी साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उनका कहना था, बढ़ता प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है. साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाकर प्रदूषण घटाया जा सकता है.

No comments