सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू:सेंटर पर सुबह 10 बजे के बाद नो एंट्री
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे या इससे पहले तक पहुंच जाएं।
बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को इस संबंध में सहयोग और मार्गदर्शन करें। बता दें कि इस साल भारत और विदेशों के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

No comments