आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी का मामला
राजस्थान सरकार ने आरजीएचएस योजना में अनियमितताओं के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. सीकर में 7 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है. जबकि एक अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. सूत्रों के अनुसार, करीब 10 अन्य डॉक्टर रडार पर हैं. इस मामले में 15 कर्मचारी भी चिह्नित किए गए हैं, जो आरजीएचएस कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी क्लेम उठा रहे थे. जांच में सामने आया कि अतिरिक्त जांच लिखना, पर्चियां बदलना और महंगी दवाइयां शामिल है. अब तक राज्य सरकार ने 21 एफआईआर दर्ज कराई हैं.

No comments